शुक्रवार, 27 अगस्त 2010

एक अनमोल तोहफा

पहली बार जब आई थी वो गोद में मेरी
मुझको लगा
भगवान का ये भी होगा कोई मज़ाक
जो मुझसे अक्सर वो करता रहता है.
यकीं नहीं था,
‘उसपर’ भी
और किस्मत पर अपनी
जिसमें थे
छेद न जाने कितने
जिनको सिलने की कोशिश भी मैंने
शायद की हो.

छूकर देखा,
खुलती और झपकती पलकों को भी देखा
गालों और गुलाबी होठों को महसूस किया मैंने
और रोते रोते मुँह बिचकाते उसको देखा.
गोद में लेते डरता था
पर लेकर देखा,
तब जाकर महसूस हुआ कि वो सब सच था.

इंतज़ार कितना लम्बा था पूछे कोई.
बरसों की तो बात ही क्या थी
जन्मों जैसा लगता था हर एक बरस
जब देखता था सूनी सी गोद
उस औरत की
और पूछता था
उस आसमान पे रहने वाले
भगवन से
क्या दोष है उसका.

जब माँगा तब नहीं दिया उसने
और पाया तब,
जब छोड़ दिया था उससे भीख मांगना.
चौदह साल गुज़रने के भी बाद
वो दिन है आज भी ताज़ा ज़हन में मेरे

आज याद तो और भी आता है वो मुझको
आज मेरी झूमा बिटिया की सालगिरह है!!

56 टिप्‍पणियां:

  1. झूमा बिटिया को हम सब की ओर से जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ, शुभकामनाएं और अनेको स्नेहाशीष !!

    जवाब देंहटाएं
  2. @शिवम भाईः
    धन्यवाद...अभी अभी सोते में माथा चूमकर हैप्पी बर्थ डे कहा है...चैतन्य भाई का मेसेज आया और अब आपका आशीष...!

    जवाब देंहटाएं
  3. बिटिया को जन्मदिन पर हमारा ढेर सारा शुभाशीष।

    और सभी को शुभकामनाएं।

    जवाब देंहटाएं
  4. बिटिया को जन्म दिन की शुभकामनाएं और आशीष।

    जवाब देंहटाएं
  5. झूमा बिटिया को बहुत आशीष और जन्म दिन की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  6. झूमा बिटिया को बहुत आशीष और जन्म दिन की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ.

    जवाब देंहटाएं
  7. झूमा बिटिया को बधाई और शुभकामनायें ...
    और आपको भी ...बधाई

    जवाब देंहटाएं
  8. Jhuma ke janamdin par uske mukesh chachu ke aur se bahut bahut pyar aur sneh...........!!

    tum khub tarakki karo, aur aage badho.....:)

    जवाब देंहटाएं
  9. Jhuma ke janamdin par uske mukesh chachu ke aur se bahut bahut pyar aur sneh...........!!

    tum khub tarakki karo, aur aage badho.....:)

    जवाब देंहटाएं
  10. झूमा बिटिया को जन्म दिन की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ !!

    जवाब देंहटाएं
  11. झूमा
    रहे झूमती सदा
    हरी नीम सी
    भरे पीपल सी
    मीठे आम सी
    अपने नाम सी

    झूमा
    रहे झूमती सदा

    जवाब देंहटाएं
  12. बहुत सुन्दर लिखा है आपने !आपकी बिटिया को जन्मदिन बहुत बहुत मुबारक हो! उसे ढेरों खुशियाँ मिले और ज़िन्दगी में कामयाबी मिले! मेरी तरफ से उसे बहुत बहुत बधाइयाँ और शुभकामनायें दीजियेगा!

    जवाब देंहटाएं
  13. झूमा को जन्म दिन पर ढेर सारी शुभकामनायें!
    मेरी ओर से और उसकी आंटी की ओर से भी!

    हाँ! कल रात तो मै सो गया था, मैसेज और दिन जल्दी सोने वाली उसकी दोस्त आशी ने किया था!

    सुबह पता चला कि स्कूल गयी है, अब तो रात को बात करंगे उससे!

    -चैतन्य

    जवाब देंहटाएं
  14. अरे वाह! झूमा बिटिया को हमारी तरफ से भी जन्मदिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद! ढेरों शुभकामनाएं!

    केक किधर है?

    जवाब देंहटाएं
  15. हार्दिक शुभकामनायें बिटिया को , यह आपके घर कि रौनक रहेगी इसकी एक मुस्कान देखकर आपकी सारी थकान और कष्ट गायब हो जायेंगे ...मैं भी ऐसा खुशकिस्मत हूँ !

    जवाब देंहटाएं
  16. झूमा बिटिया को ढेर सा प्यार...इश्वर उसकी हर मुराद पूरी करे...

    वो जिए हजारों साल , साल के दिन हों पचास हज़ार....

    जनम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं...


    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  17. झूमा बिटिया को जन्मदिन की बधाई,और उसके स्वर्णिम जीवन के लिये शुभकामनाएं।
    आपने इस अवसर पर भावुक सी अभिव्यक्ति दी है।
    आपको भी बधाई।
    प्रस्तूत चित्र क्या झूमा का ही है? परी सी खूबसूरत!!
    पुन: मंगलभावनाएं!!

    जवाब देंहटाएं
  18. झूमा बिटिया को बहुत सारा प्यार, आशीर्वाद, शुभकामनायें और आपके समस्त परिवार को हार्दिक बधाई।
    क्या खूब कविता लिखी है जी आपने, बहुत खूब।

    जवाब देंहटाएं
  19. झूमा बिटिया को सालगिरह की बहुते बधाई और शुभकामना भी ,मेरी प्यारी बिटिया को जीवन की सारी खुशियाँ मिले यही कामना है ... और बड़ा होकर आप जैसा ही इंसान बने ...झूमा बिटिया सही मायने में शानदार तोहफा है ...

    जवाब देंहटाएं
  20. झूमा बिटिया को बधाई और शुभकामनायें...
    और आप दोनों को भी

    बी एस पाबला

    जवाब देंहटाएं
  21. बधाई व शुभकामनाए ....स्वर्णिम व सुखद भविष्य के लिए .......आशीर्वाद सहित ....

    जवाब देंहटाएं
  22. जन्मदिन और हर एक दिन कि ढेरों बधाई...

    जवाब देंहटाएं
  23. झूमा बिटिया को हम सब की ओर से जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ, शुभकामनाएं और अनेको स्नेहाशीष !!

    जवाब देंहटाएं
  24. झूमा बिटिया को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  25. झूमा...
    बड़ा ही प्यारा नाम रखा है आपने
    और पोस्ट में आपकी भावनाएं पढ़कर मैं भी झूम ही गया
    बहुत अच्छा लगा
    बिटिया को अनेक शुभकामनाएं
    और आपको भी

    जवाब देंहटाएं
  26. झूमा बिटिया को बहुत आशीष और जन्म दिन की बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  27. .
    Hi Jhuma,

    Many happy returns of the day .

    May God bless you with -

    -smiles,
    -sunshines,
    -good marks,
    -knowledge,
    -wisdom,
    -courage,
    -patience and
    -tolerance.

    सलिल जी,

    बिटिया के जनम दिन की बधाई आप को भी।
    .

    जवाब देंहटाएं
  28. जन्मदिन की सालगिरह पर झूमा बिटिया को हार्दिक शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  29. .
    .
    .
    बिटिया रानी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनायें।


    ...

    जवाब देंहटाएं
  30. झुमा बिटिया को उसकी बुआ की तरफ से ढेरो शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  31. झूमा को चौदहवें जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ !!!
    चौदह साल का इंतजार
    चौदह साल की बेटी झूमा
    अठाइस साल का लंबा सफर
    उससे माँगने छोड़ने का अनुभव
    जीवन का गहन अनुभव
    हमसे बाँटने के लिए
    आपका आभार !!!

    जवाब देंहटाएं
  32. Aajkal regular nahee rah pa rahee hoo............
    luckily ye post padne me aa gayee.........
    aaj ka din bahut bahut mubarak ho .........
    JHOOMA ko der sa pyar aur many many happy returns of the day .use bata dena usakee ek bhuaa bangalore me hai.........
    saree post ab ek sath hee padne me aaengee.25 ke baad .
    baby ka naam ARNA rakha hai .
    ye ek Norwegian name bhee hai .jhooma ko aasheesh .abhee to 9th me hogee?

    जवाब देंहटाएं
  33. Respected Taau ji, Chaachaa ji, Buaa ji, Chaitanya Uncle/Auntie/Ashi:
    I can’t type in Hindi, so forgive me… to all your blessings I must fold my hands and say PRANAM… I need your blessings all through my life!!!
    Love you all!!
    JHOOMA

    जवाब देंहटाएं
  34. बिटिया को जन्म दिन की शुभकामनाएं ...

    जवाब देंहटाएं
  35. Bandhu,bahut Pyari lagi bitiya hamari,Jhooma bitiya ko bloggers sey itne asheesh mile honge ki 10 saal to jaroor umra badh gayee hogi,man bhar aaya apni bitiya yaad aaye jo bagal hi khadi hai/marmik viveran,kavita aapki /
    likhtey rahiye ,maja aagaya pahli baar apki post dekh kar.
    aapka hi ,dr.bhoopendra
    jeevansandarbh.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  36. झूमा बिटिया को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  37. अभी अभी लोंग इन की आप का ब्लॉग देखा तो लगा की फिर से लेट हो गयी खैर मेरी तरफ से भी इस प्यारी सी झूमा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देना !

    जवाब देंहटाएं
  38. इंतज़ार कितना लम्बा था पूछे कोई.
    बरसों की तो बात ही क्या थी
    जन्मों जैसा लगता था हर एक बरस
    जब देखता था सूनी सी गोद
    उस औरत की
    और पूछता था
    उस आसमान पे रहने वाले
    भगवन से
    क्या दोष है उसका.
    .....bahut sundar prastuti
    झूमा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  39. झूमा बिटिया को हम सब की ओर से जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ, शुभकामनाएं

    जवाब देंहटाएं
  40. jhoomi ko aapoo papa ka shubhasheesh. aksar ye check karne ki adat par muskura deta hu kivo sunti aur dekhti hai ya nahi.
    miss u.
    aapoo papa

    जवाब देंहटाएं
  41. आपकी बिटिया को बहुत बधाई। सुन्दर कविता।

    जवाब देंहटाएं
  42. बेटियों ने मानवता में बहुत योगदान दिया है। उनकी संजीदगी पुरूषों के दायित्व-बोध की नींव है।

    जवाब देंहटाएं
  43. भैया प्रणाम, देर से ही सही हमारी तरफ से भी झूमा को जन्म दिन की बहुत शुभकामना,
    दो लाइन झूमा के लिए...

    दुःख अजनबी की तरह
    मुह मोड़ कर चल दे
    हर मोड़ पर
    खुशियों से मुलाक़ात हो!
    शुभकामना!

    जवाब देंहटाएं
  44. आज याद तो और भी आता है वो मुझको
    आज मेरी झूमा बिटिया की सालगिरह है ...

    मार्मिक रचना ... बिटिया के जानम दिन को इस तरह से याद रखना एक संवेदनशील हृदय ही कर सकता है ....
    बहुत दिल को छू गयी आपकी रचना .... बिटिया का जनम दिन मुबारक ...

    जवाब देंहटाएं
  45. जन्मदिन पर हमारा ढेर सारा शुभाशीष,
    यहाँ भी पधारें :-
    अकेला कलम
    Satya`s Blog

    जवाब देंहटाएं
  46. Derse sahi,dher sari shubhkamnayen!
    Bahut intezar ke baad jo cheez hasil hoti hai,uski qadr zyada hoti hai!

    जवाब देंहटाएं
  47. belated happy birthday ... :)
    देखिये अंग्रेजी मा टिपदियाए हैं , काहे कि आपका थोड़े ही न जन्मदिन था , आपकी बिटिया का था |

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  48. कहते हैँ न कि इन्तजार का फल मीठा होता है तभी तो आपको बहुत प्यारी मीठी बेटी मिली . आप जितने भाग्यशाली हैँ ,बिटिया उससे कहीं अधिक ..वह सदा स्वस्थ प्रसन्न व दीर्घायु हो ।

    जवाब देंहटाएं